---Advertisement---

Somvati Amavasya 2024: 02-03 सितंबर को सोमवती और भौमवती अमावस्या का विशेष संयोग

By: admin

On: Sunday, September 1, 2024 11:35 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

इस साल 02 और 03 सितंबर 2024 को सोमवती और भौमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, इस बार भाद्रपद माह की अमावस्या दो दिन मनाई जाएगी। 02 सितंबर को सोमवती अमावस्या है और 03 सितंबर को भौमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इन दोनों दिनों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और विशेष रूप से मंगल ग्रह के दोषों का निवारण होता है।

Somvati Amavasya 2024 Date, Time and Shubh Muhurat: द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 02 सितंबर 2024 को सुबह 05:21 AM पर शुरू होकर 03 सितंबर को सुबह 07:54 AM पर समाप्त होगी। इस दौरान पूजा और दान के कार्यों को करना विशेष फलदायी माना जाता है।

Somvati Amavasya 2024 के दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, और पितरों का श्राद्ध करना शुभ माना गया है। भौमवती अमावस्या के दिन हनुमानजी की पूजा से कर्ज और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन किए गए धार्मिक कार्य विशेष पुण्य प्रदान करते हैं।

admin

My Name is Suhel Shaikh, I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment