---Advertisement---

Food Digestion Time: क्या आप जानते हैं फल-सब्जियों से लेकर नट्स को पचने में कितना समय लगता है?

By: admin

On: Sunday, September 1, 2024 11:46 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

हम जो भी खाते हैं, उससे हमें एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल, सब्जियां, अनाज, और नट्स-सीड्स जैसे फूड्स को पचने में कितना समय लगता है? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग खाने की चीजों को पचने में कितना वक्त लगता है और कैसे ये आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।

फलों को पचने में लगने वाला समय:

अलग-अलग फलों के पचने का समय अलग होता है, लेकिन ज्यादातर फल लगभग 30-40 मिनट में पचने के लिए छोटी आंत में पहुंच जाते हैं। अगर आप नाश्ते में केवल फल खाते हैं, तो ये जल्दी पच जाते हैं।

सब्जियां:

आमतौर पर सब्जियों को पकाकर खाया जाता है। सब्जियों में अगर फाइबर ज्यादा है तो इसे पचने में 30-60 मिनट का समय लगता है।

अनाज:

अनाज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इन्हें पचने में 90-120 मिनट लगते हैं। चावल को पचने में जहां डेढ़ घंटे का समय लगता है, वहीं अन्य अनाजों को तीन से चार घंटे तक का समय लग सकता है।

नट्स एंड सीड्स:

नट्स और सीड्स में फाइबर कंटेंट कम होता है, इसलिए इन्हें किसी फाइबर युक्त फूड के साथ खाना चाहिए। मुठ्ठीभर नट्स और सीड्स को पचने में दो से तीन घंटे का समय लगता है।

इस प्रकार, अलग-अलग खाने की चीजों को पचने में अलग-अलग समय लगता है। भोजन के मुंह में जाने से लेकर उत्सर्जन का प्रोसेस पूरा होने में आमतौर पर दो से तीन दिन का समय लगता है।

admin

My Name is Suhel Shaikh, I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment