Poco X6 Neo 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स के साथ, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त प्रोसेसर, और बड़ी रैम और स्टोरेज हो, तो Poco X6 Neo 5G Smartphone आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसी शानदार सुविधाओं के साथ बेहद किफायती कीमत में उपलब्ध है।

Poco X6 Neo 5G का Display और Processor

Poco X6 Neo 5G Smartphone में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो इसे और भी टिकाऊ बनाता है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर मिलता है, जो एक पावरफुल और तगड़ा प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ आप न सिर्फ गेमिंग कर पाएंगे, बल्कि हैवी ग्राफिक्स वाली वीडियो को भी आसानी से एडिट कर सकेंगे।

Poco X6 Neo 5G का Battery और Software

Poco X6 Neo 5G Smartphone में 5000 mAh की दमदार बैटरी है, जो पूरे दिन नॉनस्टॉप चलती है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आपका फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android वर्जन 14 के साथ आता है और इसमें 2 साल का Android अपडेट भी मिलेगा।

Poco X6 Neo 5G का कीमत

Poco X6 Neo 5G Smartphone दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका पहला वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इन किफायती कीमतों में यह स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आता है, जो इसे एक शानदार डील बनाता है।

Leave a Comment