IC-814 Web Series में पाकिस्तानी आतंकियों को हिंदू नाम देने पर मचा बवाल

अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज “IC-814: द कंधार हाइजैक” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें आतंकवादियों के हिंदू नामों का उपयोग किया गया है। यह सीरीज 1999 के IC-814 विमान अपहरण की घटना पर आधारित है। सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज का विरोध तेज हो गया है, और बायकॉट की मांग भी उठ रही है। अब इस विवाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी कूद गई है, जिसने फिल्म निर्माता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर आतंकियों की मुस्लिम पहचान को हिंदू नामों से छिपाने की कोशिश की है।

BJP की प्रतिक्रिया BJP के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “IC-814 के हाइजैकर्स दुर्दांत आतंकवादी थे, और इस फिल्म में उन्हें गैर-मुस्लिम नाम देकर उनकी आपराधिक मंशा को वैध कर दिया गया है। इससे दशकों बाद लोगों को लगेगा कि हिंदुओं ने IC-814 हाइजैक किया था।” उन्होंने आगे कहा कि यह पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को छिपाने का एक प्रयास है, जो वामपंथी एजेंडे का हिस्सा है।

IC-814 Web Series में आतंकियों के नाम इस सीरीज में आतंकवादियों को भोल, शंकर, डॉक्टर, बर्गर, और चीफ जैसे नाम दिए गए हैं। हालांकि, असलियत में 24 दिसंबर 1999 को IC-814 विमान का अपहरण करने वाले ये सभी आतंकी पाकिस्तान से थे, जिनके वास्तविक नाम इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काजी, जहूर इब्राहिम, शाहिद अख्तर, और सईद शाकिर थे।

सरकारी दस्तावेजों में आतंकियों के नाम विदेश मंत्रालय के अनुसार, IC-814 हाइजैकर्स के असली नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, जहूर इब्राहिम, और सईद शाकिर थे। उन्होंने हाइजैक के दौरान एक-दूसरे को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर के नाम से पुकारा था, जो कोडनेम के रूप में इस्तेमाल किए गए थे।

कास्टिंग डायरेक्टर की सफाई कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि “IC-814 Web Series” के लिए व्यापक शोध किया गया था और यह नाम आतंकियों द्वारा एक-दूसरे के लिए इस्तेमाल किए गए नकली नाम थे। उन्होंने कहा, “हमने शो के लिए उचित शोध किया और ये वे नाम थे जिन्हें आतंकियों ने एक-दूसरे के लिए इस्तेमाल किया।”

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment