K C Tyagi Resign: जदयू नेता केसी त्यागी ने पद से दिया इस्तीफा, निजी वजह से लिया फैसला

K C Tyagi Resign: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में एक बड़ी सियासी हलचल हुई है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि केसी त्यागी ने निजी कारणों के चलते यह इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने नए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राजीव रंजन प्रसाद की नियुक्ति की है।

जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। केसी त्यागी, जो इस पद पर थे, उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है।” हालांकि, केसी त्यागी पार्टी के राजनीतिक सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।

केसी त्यागी को जदयू के एक प्रभावशाली नेता और कुशल राजनेता के रूप में जाना जाता है। उनके इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कुछ दिनों पहले ही वह विपक्षी दलों के एक ग्रुप में शामिल होते नजर आए थे, जब उन्होंने फिलिस्तीन के नेता से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा इजरायल-हमास युद्ध पर चिंता व्यक्त की गई थी और भारत सरकार से इजरायल को हथियार आपूर्ति रोकने की अपील की गई थी।

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment