Neha Sargam ने ‘Mirzapur’ के तीसरे सीजन में इंटीमेट सीन पर जताई आपत्ति, जानें क्या कहा एक्ट्रेस ने

‘Mirzapur’ के दूसरे और तीसरे सीजन में सलोनी त्यागी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Neha Sargam ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने इस वेब सीरीज के लिए साइन किया, तो उनके माता-पिता ने उनसे एक विशेष अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, “बेटा, साफ-सुथरा काम करना।”

फिर क्यों शूट किया इंटीमेट सीन?

Neha ने डिजिटल कमेंट्री को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें ‘Mirzapur 2’ का ऑफर मिला और उन्होंने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, तो उनके माता-पिता ने उन्हें साफ-सुथरा काम करने की सलाह दी। इसके बाद Neha ने सीरीज के को-डायरेक्टर गुरमीत सिंह और को-प्रोड्यूसर पुनीत कृष्णा से मुलाकात की और अपनी शर्तें सामने रखीं। उन्होंने कहा, “सर, एक अनुरोध है, मेरे मम्मी पापा ने बोला है ‘बेटा स्वच्छ काम करना।”

मेकर्स ने दिखाई चालाकी – Neha

Neha ने आगे बताया, “मेकर्स ने चालाकी दिखाई। उन्होंने मुझे दूसरे सीजन के लिए मना लिया, लेकिन यह नहीं बताया कि तीसरे सीजन में क्या होने वाला है। जब तीसरे सीजन की बारी आई और मुझे इंटीमेट सीन के बारे में बताया गया, तो मैं ‘कोमा’ में चली गई। मेरे हाथ पैर फूलने लगे थे। मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या मेकर्स सिर्फ अपनी बात सुन रहे हैं।”

विजय वर्मा के साथ बनी थी जोड़ी

Neha Sargam ने ‘Mirzapur’ के दूसरे और तीसरे सीजन में विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया। विजय ने सीरीज में जुड़वां भाइयों, भरत त्यागी और शत्रुघ्न त्यागी की भूमिका निभाई थी, जबकि Neha ने भरत की पत्नी का किरदार निभाया था।

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment