Kangana Ranaut ने ‘लाफ्टर शेफ’ के मंच पर उड़ाया अंकिता लोखंडे के खाने का मजाक!

कॉमेडी शो ‘Laughter Chef’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। शो में तड़के के साथ कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया जा रहा है। इस शो में टीवी जगत के कई जाने-माने चेहरे जैसे अंकिता लोखंडे, विकी जैन, करण कुंद्रा, अली गोनी, अर्जुन बिजलानी और कृष्णा अभिषेक नजर आ रहे हैं। अब इस शो पर बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंच रही हैं। हाल ही में, Kangana Ranaut ने भी इस शो पर अपनी धमाकेदार एंट्री मारी, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का प्रमोशन किया।

शो के दौरान कंगना रनौत ने सेट पर मस्ती मजाक करते हुए अंकिता लोखंडे और विकी जैन का मजाक उड़ाया। प्रोमो में देखा गया कि कंगना ने अंकिता को गुड़ घिसते हुए देखा और मजाक में कहा, “तुमको तो चाय भी नहीं आती है बनानी।” इस पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

इसके अलावा, कंगना ने कंटेस्टेंट्स द्वारा बनाए गए खाने का स्वाद भी चखा। अंकिता लोखंडे के बनाए खाने का स्वाद चखने के बाद कंगना ने मजाक में कहा, “टेस्ट अच्छा है। होता है ना कोई सस्ती शॉप होती है, कोई महंगी।” इस टिप्पणी पर सभी की हंसी छूट गई। शो में कृष्णा अभिषेक ने भी हंसी-मजाक करते हुए कहा, “इतने बड़े कोयला टायकून और सस्ती शॉप।”

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment