Anupamaa के नए एपिसोड में अनुपमा, अनुज, और आध्या के मिलन ने फैंस को किया भावुक, सोशल मीडिया पर मना Happy MaAn Day

आज का ‘Anupamaa’ का एपिसोड फैंस के लिए एक इमोशनल रोलरकोस्टर साबित हुआ। शो के दर्शक सोशल मीडिया पर ‘Happy MaAn Day’ सेलिब्रेट कर रहे हैं, क्योंकि अनुपमा, अनुज, और छोटी अनु उर्फ आध्या के मिलन ने सभी के दिलों को छू लिया है। लगभग छह साल बाद, अनुपमा का परिवार एक बार फिर से एकजुट हो गया है, जिसने फैंस को खुशी और इमोशन से भर दिया है।

अनुपमा और अनुज का मिलन इस बात का प्रतीक है कि शो में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। छोटी अनु ने अपनी मां को माफ कर दिया है, और अब तीनों मिलकर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। इस हृदयस्पर्शी मोमेंट को देख दर्शक भी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।

क्या बोल रहे हैं दर्शक?

‘Anupamaa’ के फैंस अब मेकर्स से सवाल कर रहे हैं कि क्या अनुज कपाड़िया का असली समय अब आ गया है? क्या अनुज अब अपने भाई और भाभी को उनके झूठ और छल के लिए सबक सिखाएगा, जिन्होंने उससे कहा था कि आध्या मर गई है और उसकी सारी खुशियों को छीन लिया था? या फिर अनुज, अनुपमा और आध्या के साथ आशा भवन में एक शांतिपूर्ण जीवन बिताएगा?

अनुज और अनुपमा को पूरे हुए तीन साल

इसके साथ ही, फैंस MaAn के तीन साल पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं। वे कह रहे हैं कि 2 सितंबर को अनुज और अनुपमा ने अपने सफर के तीन साल पूरे कर लिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने अनुज, अनुपमा और आध्या की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेकर्स भी हमारे साथ MaAn Day मना रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यहां अनुज और अनुपमा को तीन साल पूरे हुए और वहां उनका मिलन हो गया।’ एक तीसरे फैन ने भावुक होकर लिखा, ‘वेलकम बैक MaAn! हमने आपको बहुत मिस किया।’

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment