Kangana Ranaut का Jaya Bachchan के संसद में दिए गए बयान पर तीखा जवाब

हाल ही में Jaya Bachchan को जब राज्यसभा में उनके पति Amitabh Bachchan के नाम से संबोधित किया गया, तो वे बुरी तरह से भड़क गईं। जया को संसद में ‘श्रीमती अमिताभ जया बच्चन’ कहे जाने पर काफी नाराजगी हुई। अब, Kangana Ranaut ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और जया बच्चन की नाराजगी पर सवाल उठाए हैं।

Kangana Ranaut, जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, ने एक इंटरव्यू में कहा कि “नेचर ने महिला और आदमी को अलग बनाया है और दोनों के बीच खूबसूरत अंतर है। आजकल फेमिनिज्म के नाम पर कुछ महिलाएं गलत दिशा में जा रही हैं।” कंगना ने जया बच्चन की प्रतिक्रिया को लेकर यह भी कहा कि “लोगों को लगता है कि मेरी आइडेंटिटी कहीं छूट गई है, पैनिक अटैक आ जाता है।”

यह पहली बार नहीं है जब Kangana Ranaut और Jaya Bachchan के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हुआ है। इससे पहले भी, जया बच्चन के ‘थाली में छेद’ वाले बयान पर कंगना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Author

  • admin

    My Name is Dr , I Work as a Content Writer for Kararinews and I like Writing Articles

Leave a Comment